राम जन्म
Posted by:
Puja1991
2015-03-27 05:23:55
880 Views
आज नृप सकल सम्पदा पाई प्रभु जगनाथ अवध में आयो, घर-घर बजत बधाई, आज नृप सकल सम्पदा पाई चैत शुकुल नौमीतिथी आजू लियो अवतार प्रभु जग राजू सुर, नर, मुनि सब नाचन लागे सकल धरा हरसाई. जगके मातु पिता श्रीनाथा पालत, सृजत, हरत रघुनाथा प्रेम भगति के पाछे स्वामी बिसर गये प्रभुताई भगत बछल प्रभु वचन निभायो अंसन सहित अवध में आयो मातु कौशिला अति बड़भागी रघुपति सो सुत पाई प्रेममगन तीनों महतारी श्याम मनोहर सुत छबि प्यारी कौ कर सकत बढ़ाई
Tags:-
राम जन्म, Lord Ram, Bhagwan Ram