totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
style
graypatti

Festivals Recipes

Recipes :Besan ke Laddu
Besan ke Laddu
Recipes :   Besan ke Laddu
बेसन के लड्डू यह एक एसी मिठाई है जिसे घर में बनाना बेहद आसान है. त्योहारों एंव पूजा पाठ के अव्सर पर इसे घर मे बड़ी ही असानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Ingredients :

आवश्यक सामग्री - बेसन - 500 ग्राम घी - 400 ग्राम चीनी - 500 ग्राम इलाइची -- 8 काजू - 50 ग्राम
Procedure :
विधि - बेसन (मोटा) हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर अच्छ से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे डाल दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजिये ,बेसन भुन कर तैयार है. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये हवा में रख दीजिये. इलाइची को छीलिये और काजू के टुकड़ों को करते हुये सारे काजू काट लीजिये,दानों को बारीक पीस लीजिये. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार बूरा बना सकती है, और उस बूरा को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. बाजार में भी यह चीनी (बूरा ) के नाम से मिलती है. बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें बूरा इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. बेसन के लड्डू तैयार है.
Guru
Copyright © Totalbhakti.com, 2026. All Rights Reserved