Festivals Recipes
Recipes :ब्लैक फौरेस्ट केक

Recipes : ब्लैक फौरेस्ट केक
नव वर्ष का समय है और साथ ही साथ बच्चों के सर्दियों की छुट्टियों का भी. साथ ही साथ नव वर्ष के मोके पर मेहमान भी खूब आते हैं , तो क्यों ना उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल सभी जगह केक का प्रचलन खूब चला है, केक सभी को खूब पसंद भी आता है, तो आइए आज हम आप को चॉकलेट केक बनाना बताते हैंा
Ingredients :
सामग्री • Chopped strawberry 15-20 pieces • Chocolate sponge 2 kg. • Sugar 5 spoon • Crushed strawberry 2 spoon • Sour whipped cream 2 cup • Crushed Dark Chocolate 4 spoon • Rum 2 spoon
Procedure :
विधि
पैन में चीनी और दस बड़े चम्मच पानी डालें और आँच पर रखें। चाशनी ठंडी करें।
केक के गोलाई में दो बराबर हिस्से कर लें। दोनों स्लाइस के एक तरफ चाशनी लगालें। केक का एक स्लाइस प्लेट पर रखें।
एक कप मीठी फेंटी हुई रिच क्रीम एक छोटे कटोरे में डालें। इसमें 2 बड़े चम्मच स्ट्रौबरी प्यूरी और 1 बड़ा चम्मच रम डालें और मिलाएँ। क्रीम को केक पर लगालें। इस पर थोड़ी कटी हुई स्ट्रौबरी के टुकड़े रखें और थोड़ा सा घिसा हुआ डार्क चौकलेट छिड़क दें।
केक के दूसरे भाग से ढक दें। बाकी क्रीम में 1 बड़ा चम्मच रम मिलाएँ। इसे केक के ऊपर फैला दें। घिसा हुआ डार्क चौकलेट और कटी हुई स्ट्रौबरी से सजा दें।






