Festivals Recipes
Recipes :पिज्जा परांठा
Recipes : पिज्जा परांठा
आज कल फास्ट फूड का प्रचलन खूब है मार्केट में. हो भी क्यों ना टेस्टी जो होते हैं. पर मार्केट में बनी चीज़ें अन-हेल्दी होती हैंा फास्ट फूड का एक अनूठा हिस्सा पिज्जा परांठा सभी को बहुत पसन्द आता हैं, तो आइए पिज्जा परांठा जो कि चीज एंव विभिन्न सब्जियों से परिपूण परांठा है उसे बनाते हैं ा
Ingredients :
सामग्री मैदा तेल चीनी खाने वाला सोडा नमक भरावन के लिये: बन्द गोभी शिमला मिर्च गाजर उबले हुई हरी मटर (नमक के साथ) फ्रराइड मशरूम हरा धनियां चीज काली मिर्च भुना जीरा नमक अदरक हरी मिर्च घी
Procedure :
विधि
मैदा, नमक, चीनी, तेल और सोडा डालकर गरम पानी से नरम और चिकना आटा गूथिये, आटा फूल कर तैयार हो जायेगा.
पिज्जा परांठे के भरावन के लिये बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, उबले हुई हरी मटर (नमक के साथ) फ्रराइड मशरूम और मोजेरिला चीज को कद्दूकस करके मिक्स कर लीजिये.
फूले हुए आटें की लोई बना कर थोड़ा बड़ा बेल लीजिए, और उसके बीच में भरावन को रखकर अच्छी तरह से बन्द करके गोल कर दीजिये. इस तरह से सारे आटें में भरावन को रखकर अच्छी तरह से बन्द कर लें.
तावा को गरम होने के लिये गैस पर रखिये, तावा पर तेल लगा लीजिये. परांठा को तवे पर डालिये और धीमी आँच पर पकाइये, घी लगाकर दूसरी तरफ पलटिये. दूसरी तरफ भी घी लगाकर पकाइये, परांठे को अच्छी तरह से पकाइये. इस तरह से सारे पिज्जा परांठे बनाकर परोसिए.
Tags :- पिज्जा परांठे , भरावन पिज्जा परांठे , भरावन पिज्जा परांठे की विधी , पिज्जा परांठे की विधी , पिज्जा परांठे की विधी हिन्दी में , चीज़ पिज्जा परांठे, Pizza Paratha Recipe, Cheese Stuffed Pizza Paratha.






